Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यमहाकुम्भ 2025Mahakumbh खत्म होते ही प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, चलाया स्वच्छता अभियान

Mahakumbh खत्म होते ही प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, चलाया स्वच्छता अभियान

Mahakumbh: महाकुंभ की सफलता के बाद महाशिवरात्रि के दूसरे दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक व अन्य वरिष्ठ मंत्री प्रयागराज पहुंचे और अरैल घाट स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक व अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट पर मां गंगा की पूजा की और पक्षियों को दाना खिलाया।

Mahakumbh: सीएम योगी ने व्यक्त किया आभार

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रतिबद्ध स्वच्छता दूतों की निरंतर सेवा से स्वच्छ और सुव्यवस्थित महाकुंभ-2025 प्रयागराज की परिकल्पना साकार हुई है। आज अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। महाकुंभ-2025 प्रयागराज के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी महानुभावों का हृदय से आभार और बधाई!

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह महाकुंभ इतिहास के सबसे सुव्यवस्थित आयोजनों में से एक रहा। प्रयागराज का कोना-कोना भक्तिमय रहा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं उत्तम रहीं और दुनिया ने भारतीय संस्कृति की दिव्यता देखी। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए मैं पूज्य संतों, श्रद्धालुओं और प्रयागराज की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Mahakumbh: मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संवाददाताओं से कहा, “महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमारे सफाई कर्मचारियों, अन्य अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, नर्सों और व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी के सहयोग और कृपा से महाकुंभ का आयोजन बहुत ही सफल तरीके से हुआ। दुनिया में इतनी बड़ी संख्या में लोग एक साथ कभी नहीं जुटे।

यह भी पढ़ेंः-MahaKumbh 2025: महाशिवरात्रि के स्नान के साथ महाकुंभ का हुआ समापन, 66 करोड़ से अधिक ने लगाई डुबकी

मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री राकेश सचान, मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें