Monday, March 10, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली से लौट पीजीआई पहुंचे पहुंचे सीएम योगी, कल्याण सिंह के स्वास्थ्य...

दिल्ली से लौट पीजीआई पहुंचे पहुंचे सीएम योगी, कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी

लखनऊः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली से लौटते ही सबसे पहले संजय गांधी पीजीआई के क्रिटीकल केयर मेडिसीन (केकेएम) पहुंचे और वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए उचित चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये।

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने मुख्यमंत्री को कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखते हुए उपचार होना बताया। डॉ. आरके धीमान के अनुसार कल्याण सिंह के उपचार के लिए 12 एक्सपर्ट चिकित्सकों की एक टीम दिन रात लगी हुई है। स्वास्थ्य संबंधित उपचार में कीडनी, लीवर, न्यूरो, यूरोलाजी, गैस्ट्रोलाजी की नियमित जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें-दर्दनाक हादसाः टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन लोगों…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में विशेष महत्व रखने वाले कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद चिंतित हैं और निरंतर नजर बनाए हुए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें