सीएम योगी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

11

cm-yogi-adityanath

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर लोक भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वह आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। उन्होंने राज्य की प्रगति और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किये थे।

सीएम योगी ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया था। उनकी कड़ी मेहनत, उनकी राष्ट्रीय निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। वह स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। फिर उन्होंने गृह मंत्री के रूप में देश और राज्य की सेवा की।

ये भी पढ़ें..मध्य प्रदेश के17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें IMD…

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं राज्य की जनता की ओर से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल, जो उस समय उत्तर प्रदेश का हिस्सा था, में जन्मे पंडित गोविंद बल्लभ पंत को समाज में उनके योगदान के लिए याद करता हूं और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस मौके पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, अवनीश सिंह, मुकेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य भी मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)