सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी के निधन पर जताया शोक

0
74

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी के सड़क दुर्घटना में निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के हादसे में घायल होने पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि एक सड़क दुर्घटना में केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के घायल होने व उनकी धर्मपत्नी के निधन के समाचार से मन अत्यंत दुःखी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और श्रीपद नाइक जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्रीय राज्य (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्रीपद नाइक की सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल होने एवं दुर्घटना में उनकी धर्मपत्नी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर परिवारजनों व समर्थकों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ेंः-कब्ज की समस्या से निपटने को डाइट में इन चीजों को करें शामिल

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार सोमवार को उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनकी पत्नी विजया नाइक का निधन हो गया। हादसे में श्रीपद नाइक के निजी सहायक की भी मौत हो गई।