प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अफसरों को दिये शीघ्र निस्तारण के निर्देश

गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार में दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को शीघ्र ही समस्याओं के निस्तारण कराने के निर्देष दिये। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को फटकार भी लगायी। उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। अधिकतर मामले कानून और जमीन से जुड़े थे। जिसे गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। यह भी पढ़ेंःप्रियंका चोपड़ा ने मां के बर्थडे पर लिखा खूबसूरत पोस्ट, कहा-वह बुद्धि, आकर्षण का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पुलिस के अधिक मामलों को देखकर सीएम ने पुलिस अधिकारियों को लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई करने को कहा। दूर-दूर से आए फरियादियों में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जनता दरबार से पूर्व हमेशा की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा गोरक्षनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के समाधि स्थल पर माथा टेका।