सीएम योगी ने किया पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभ, करोड़ों की संख्या में लगाए जाएंगे पौधे

31
cm-yogi-adityanath

Tree Plantation Campaign: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधारोपण कर पौधारोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया। बता दें, यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

कुकरैल क्षेत्र को किया जायेगा डेवलप

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, आने वाले दिनों में यहां एक नाइट सफारी बनेगी इसके साथ ही कुकरैल क्षेत्र को डेवलप किया जायेगा और यहां पर रहने वाले 2100 लोगों को आवास भी दिया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने पेड़ों को बचाने की भी बात की। लखनऊ के आस-पास के क्षेत्र को स्टेट कैपिटल के रूप में विकसित किया जायगा। इसके भौतिक प्रयास के साथ प्रकृति का भी ख्याल हमें रखना होगा।

यूपी के हर परिवार को मिलेगा पौधे लगाने का गौरव

योगी ने कहा कि, यूपी के हर परिवार को पेड़ लगाने का गौरव मिलने जा रहा है। इसको लेकर वनमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने भी एक पेड़ लगाने की अपील की है, साथ ही उन्होंने अकबर नगर की जमीन को पौधरोपण के लिए तैयार करने पर वन विभाग को बधाई भी दी है। उनका कहना है कि, अकबर नगर सौमित्र वन के रूप में नई पहचान बनाएगा। बता दें, सीएम योगी के निर्देश पर सभी प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि अपने-अपने जनपदों में इस जन अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस जन अभियान में आमजन के साथ-साथ आधे दिन तक सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाओं से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

करोड़ों की संख्या में लगाए जाएंगे पौधे

बता दें, इस अभियान के तहत सभी 18 मंडलों में पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लखनऊ मंडल में सर्वाधिक चार करोड़ एक लाख 73 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, कानपुर मंडल में 2.96 करोड़, चित्रकूट में 2.89 करोड़, झांसी में 2.82 करोड़, मिर्जापुर में 2.62 करोड़, अयोध्या में 2.39 करोड़, देवीपाटन में 2.14 करोड़, प्रयागराज में 2.07 करोड़, बरेली में 1.91 करोड़, वाराणसी में 1.76 करोड़, मुरादाबाद में 1.83 करोड़, आगरा में 1.68 करोड़, गोरखपुर में 1.65 करोड़, आजमगढ़ में 1.30 करोड़, अलीगढ़ में 1.22 करोड़, मेरठ मंडल में 1.16 करोड़, बस्ती में 1.11 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 90.23 लाख पौधे लगाए जाएंगें। इसके साथ ही
पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)