Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशCM योगी ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, बोले-शिक्षा के क्षेत्र...

CM योगी ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, बोले-शिक्षा के क्षेत्र में आग बढ़ रहा यूपी

cm-yogi-adityanath-school-chalo-abhiyan

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी हमेशा शिक्षा का केंद्र रहा है। यूपी विज्ञान और शिक्षा का केंद्र रहा लेकिन पिछली सरकारों की वजह से यूपी में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार हावी हो गया। हमारी पहचान बदल गयी थी। स्कूल चलो अभियान पहली बार जुलाई 2017 में आरंभ किया था। पहले स्कूलों में बच्चों की संख्या घट रही थी। स्कूल छोड़ कर जा रहे थे। आज बेसिक स्कूलों में एक करोड़ 92 लाख बच्चे हो गए हैं। स्कूल छोड़ने की वजह स्कूल में जर्जर दीवार, नल न होना, शौचालय न होना और शिक्षकों की कमी थी। यह प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था। हमारी सरकार में बच्चों को निःषुल्क स्कूल बैग, पुस्तकें, जूता, मोजा, ड्रेस दिया गया। बच्चे स्कूल में ही नहीं आ रहे बल्कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हम क्वालिटी देने की ओर बढ़े हैं। बेसिक शिक्षा में एक लाख 60 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक स्कूलों के पास अपने-अपने गांव पंचायत का डेटा होना चाहिए कि वहां कितने परिवार हैं, कितने बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं और जा रहे हैं किस स्कूल में जा रहे हैं। मैं चाहूंगा कि बेसिक शिक्षा विभाग एक पोर्टल बनाये। उस पर इस प्रकार की पूरी जानकारी हो। बच्चों के सुंदर भविष्य के लिए हर गांव में खेल का मैदान की व्यवस्था की जा रही है। वह मैदान स्कूल के किनारे होंगे। आज यह अभियान शुरू हो रहा है। इसलिए अगला एक माह बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि एक भी बच्चा स्कूल जाने से न बचे। इससे हम शत-प्रतिशत साक्षरता को हासिल कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें..IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने किया विजयी आगाज, हार के बाद…

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 90 प्रतिशत से स्कूल कायाकल्प योजना के तहत मोंटेसरी स्कूल से बेहतर बन गए हैं अब बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है। 2017 से पहले स्कूलों की स्थिति दयनीय होती जा रही थी। स्कूलों में बच्चे नहीं थे। सरकारी स्कूल में कोई अपने बच्चों का दाखिला नहीं कराना चाह रहा था। आज बच्चों की संख्या लगार बढ़ रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा एक की मोनिका, शाहबानो, अंश, पीयूष वर्मा समेत पांच बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की। निपुण बालक बालिकाओं में से पांच बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किये। स्कूल रेडिनेस कैलेंडर का विमोचन किया। मिशन शक्ति तहत रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें