उत्तर प्रदेश Featured

Agra Metro: सीएम योगी ने किया आगरा मेट्रो का उद्घाटन

Agra Metro : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा वासियों और आगरा आने वाले पर्यटकों को आगरा मेट्रो (Agra Metro)की बहुत-बहुत बधाई। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का आभार जिन्होंने आगरा मेट्रो की सौगात दी। सीएम योगी ने कहा कि, यूपीएमआरसी ने समय से पहले काम को पूरा किया है इसके लिए यूपीएमआरसी का आभार जताया।

सीएम योगी ने UPMRC का जताया आभार 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, दिसम्बर 2021 को मेट्रो का कार्य की शुरुआत हुई थी। आज समय से पहले ही प्राथमिक चरण के 06 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है। जिसका आज उद्घाटन हुआ है। आगरा आज यूपी के मेट्रो शहरों में शामिल हो गया है। अब आगरा यूपी का 06 वां शहर बन गया है जंहा मेट्रो पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि, इस मेट्रो का ब्रजवासियों को लाभ मिलेगा। आगरा आने वाले पर्यटकों को फायदा पहुंचेगा। यूपीएमआरसी ने जो कार्य किया वह उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया। इसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं। आगरा मेट्रो भी लखनऊ और कानपुर की तरह आम जनमानस के लिए लाभकारी होगी। ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने पूरा किया वादा, किसानों का 100 प्रतिशत बिजली बिल माफ योगी ने कहा कि, आधुनिक सुविधाओं का केंद्र आगरा बने इसके लिए मेट्रो बहेद जरूरी थी। आगरा में पर्यटन के क्षेत्र में तमाम योजनाएं और आने वाली हैं। उनको तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के रूप मे आगरा को पर्यटन के क्षेत्र चाहे एयरपोर्ट हो या चाहे मेट्रो हो, देने का काम किया है। आगरा वासियों को होली से पहले मिली इस सौगात के लिए धन्यवाद। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)