प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

सीएम योगी ने कहा- उत्सव मनाते हुए करें मोदी गारंटी वैन का स्वागत

cm-yogi-in-vikash-bharat-sankalp-yatra   CM yogi , प्रयागराजः विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए मोदी गारंटी वैन निकाली गयी, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। विकसित भारत के सपने को साकार करना है। यह वैन देश और प्रदेश की सुरक्षा, समृद्धि, विकास, सुशासन, विकसित भारत और गरीबों के जीवन में खुशहाली की गारंटी लेकर निकली है। जो सफलतापूर्वक अपने अंजाम तक पहुंचेगी।

विकसित राष्ट्र के रूम में खड़ा होगा भारत

मंगलवार को चौफटका हनुमान मंदिर के पास बड़े पैमाने पर विकास भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकल्प यात्रा के माध्यम से देश और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक शिविरों के माध्यम से पहुंचे, इसकी समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि 2047 में जब हम शताब्दी वर्ष मनाएंगे तो देश विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होना चाहिए और जब भारत विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा तो भारत हर क्षेत्र में मजबूती से खड़ा होगा और देश का हर व्यक्ति खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर से राज्य में 536 मोदी गारंटी वैन चलायी जा रही हैं। यह कार्यक्रम प्रतिदिन 1072 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, जो 26 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने सभी विधायकों, सांसदों, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, महापौर और जन प्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम में लगभग 1500 लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। लाभार्थियों का सम्मान करना और एक विकसित राष्ट्र का संकल्प लेना। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मेयर गणेश केसरवानी और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व की सराहना दुनिया कर रही है। जब भारत एक विश्व राष्ट्र बनेगा तब विकसित भारत न केवल भारत का बल्कि पूरे विश्व का नेतृत्व और सुरक्षा करेगा। इस अवसर पर हजारों लोगों ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया और उपस्थित लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से सरकारी योजनाओं से मिले लाभ का अनुभव साझा किया। यह भी पढ़ेंः-समुद्री लुटरों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कर रहे तटरक्षक कार्यक्रम की संयोजिका आभा सिंह एवं दिग्विजय सिंह थीं तथा संचालन चन्द्रशेखर ओझा ने किया। इस मौके पर नोडल राममूर्ति विश्वकर्मा, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, रामजी शुक्ला, रमेश पासी, राजेश केसरवानी, पार्षद किरन जयसवाल, पार्षद दीपिका पटेल, पार्षद मिथिलेश सिंह, शिखा रस्तोगी, दुर्गेश नंदिनी, दीपमाला समेत क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)