CM योगी ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, कहा-देश की समृद्ध विरासत का प्रतीक है यह पर्व

56
yogi-adityanath

गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति को विशिष्ट पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है।

ज्ञातव्य है कि सम्पूर्ण भारत में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनायी जाती है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है।

ये भी पढ़ें..कलकत्ता हाईकोर्ट हंगामा: न्यायमूर्ति मंथा की याचिका पर 3 जजों की…

मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की राशि में हुआ परिवर्तन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का द्योतक भी है। यह वैज्ञानिक सत्य है कि प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतना एवं कार्यशक्ति में वृद्धि होती है। इसलिए पूरे भारतवर्ष में इस अवसर पर लोग विविध रूपों में सूर्यदेव की उपासना करते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों एवं सरोवरों में स्नान, पूजा-अर्चना तथा दान का विशेष महत्व है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)