Monday, February 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर शहर से सीएम योगी तो करहल से अखिलेश यादव आगे

गोरखपुर शहर से सीएम योगी तो करहल से अखिलेश यादव आगे

लखनऊः उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। शुरु से ही आगे चल रही भाजपा अपनी बढ़त लगातार बनाए हुए है। अब तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छूते हुए 203 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, सपा 110 सीटों पर, बसपा आठ और कांग्रेस छह सीटों पर आगे चल रही है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। यह योगी आदित्यनाथ की अपने गृह क्षेत्र से विधानसभा सीट के लिए पहली पूर्ण प्रतियोगिता है, जहां से उन्होंने कई बार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीता है। मैनपुरी के करहल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बढ़त पर है। भाजपा के एसपी सिंह बघेल अखिलेष से पीछे चल रहे हैं। एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, सत्तारूढ़ बीजेपी 236 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें..Punjab Election Result 2022: पंजाब में ‘आप’ की सुनामी, चन्नी दोनों…

गोरखपुर शहरी सीट पर 3 मार्च को 53.30 फीसदी मतदान हुआ था। गोरखपुर से मुख्यमंत्री के खिलाफ भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), कांग्रेस की चेतना पांडे, समाजवादी पार्टी की शुभावती शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी के शम्सुद्दीन ख्वाजा मैदान में है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें