Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया पर सीएम योगी का जलवा बरकरार, आजादी की 75वीं वर्षगांठ...

सोशल मीडिया पर सीएम योगी का जलवा बरकरार, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जीत लिया लोगों का मन

yogi-adityanath1

लखनऊः आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री समेत देश भर के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया के सभी मंचों से प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भेजी। उनके द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश को सोशल मीडिया पर सर्वाधिक पंसद किया गया। अकेले ट्विटर पर ही उनके संदेशों को 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया तो 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इन्हें रीट्वीट किया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर किसी भी मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर सीएम योगी जितनी तवज्जो नहीं मिली।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनहित से जुड़ी सूचनाओं एवं प्रदेश के नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया के सभी मंचों का उपयोग करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक 12 से 14 ट्वीट किए। इनमें उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना के अलावा प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक’ पाने वाले जवानों की सेवा, समर्पण और अनुशासन की सराहना की।

ये भी पढ़ें..गुलाम नबी आजाद ने कुछ ही घंटों में प्रचार समिति के…

साथ ही एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी व समग्र विकास हेतु बढ़ाई जा रही कार्ययोजनाओं व उनके सकारात्मक परिणामों का उल्लेख किया। उनके सभी संवादों पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने हर्ष जताया और इसे अपने करीबियों के साथ भी साझा किया। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया के सभी मंचों मसलन, ट्विटर, फेसबुक, कू और इंस्टाग्राम पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। इन सभी मंचों पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें