Home उत्तर प्रदेश Chandrayaan- 3 की सफलता पर CM योगी ने इसरो के वैज्ञानिकों को...

Chandrayaan- 3 की सफलता पर CM योगी ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

cm-yogi-chandrayaan3

Chandrayaan- 3: लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान-3 की सफलता को भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के स्वर्ण युग की शुरुआत बताया है। सीएम योगी ने कहा कि इस मिशन से वैज्ञानिकों को शोध में काफी मदद मिलेगी और यह ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में काफी मददगार साबित होगा। बुधवार को मिशन की सफलता के बाद अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ यह सफलता हासिल की गई। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए इसरो टीम को हार्दिक बधाई दी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नये आत्मनिर्भर भारत की अपार क्षमता का परिचायक है। भारत की ये सफलता पूरी धरती, पूरी मानवता और नये आत्मनिर्भर भारत के सामर्थ्य को समर्पित है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों के सपनों का पूरा होना बताया। गौरतलब है कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा है।

ये भी पढ़ें..UP: BSP प्रमुख मायावती ने फिर दोहराया, ‘यूपी में अकेले ही…

भारतीय वैज्ञानिकों ने असंभव को संभव कर दिखाया

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है जो अब तक किसी ने नहीं किया था। भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर वह असंभव कार्य कर दिखाया है, जो दुनिया के लिए असंभव था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version