Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी समेत कई राजनेताओं ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई

7

akhilesh-yadav

Akhilesh Yadav Birthday: लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई राजनेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन (Akhilesh Yadav Birthday) की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट में कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ प्रसन्न रखें और दीर्घायु करें। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मायावती ने भी अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सपा सुप्रीमो को जन्मदिन की शुभकामना दी। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने भी जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़ें..बंगाल: स्कूल भर्ती मामले में ED ने सयोनी घोष को फिर…

सपा मुख्यालय में लगा बधाई देने वाला का तांता

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन (Akhilesh Yadav Birthday) के मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व नेता पहुंच रहे हैं। सपा मुख्यालय में सुबह से ही लोगों का आवागमन जारी है। इस दौरान पार्टी स्तर पर भंडारे का आयोजन किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भंडारे में बन रहे पकवानों का जायजा लिया। वहीं कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Birthday) के बेहतर स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना करते हुए हवन-पूजन कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)