spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीएम योगी ने किया मतदान, प्रभु श्रीराम से...

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सीएम योगी ने किया मतदान, प्रभु श्रीराम से की लोकतंत्र को सशक्त बनाने की कामना

लखनऊः देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। यूपी में 403 विधायक विधान भवन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधानसभा पहुंचकर मतदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के तिलक हाल में अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आज ‘राष्ट्रपति चुनाव-2022’ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लखनऊ में मतदान किया। भारत का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त हो, प्रभु श्री राम से यही कामना है।”

राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अपर सचिव राजीव सिंह ठाकुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निंग अफसर व पीठासीन अधिकारी बृजभूषण दुबे को नियुक्त किया गया है। लखनऊ में विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पहला वोट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाला। उनके साथ संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी मतदान किया। उसके बाद मतदान का सिलसिला लगातार जारी है। यूपी का कुल मत मूल्य 83,824 है। प्रदेश में एनडीए के 273 विधायक हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, सुभासपा, बसपा और सपा विधायक शिवपाल यादव ने भी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें..लगातार खराबी के बाद SpiceJet की उड़ानें रोकने की याचिका पर…

ऐसे में द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के 273, सुभासपा के 6, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2, बसपा के एक और शिवपाल यादव सहित कुल 283 मत मिलना तय है, जिनका कुल मत मूल्य 58,864 है। राजग प्रत्याशी के पक्ष में अब तक 27 दलों के आने के बाद चुनाव में उनकी बड़ी जीत तय मानी जा रही है। विपक्ष कड़ी चुनौती देने में विफल रहा। मुर्मू की जीत के साथ शीर्ष पद के लिए पहली बार कोई आदिवासी महिला चुनी जाएगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ वोट करने के लिए पहुंचे। उन्होंने राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही है। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का एलान किया था पर बैठक में राजभर को आमंत्रित नहीं किया था।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें