MP मोदी, अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी CM योगी को जन्मदिन की बधाई

0
78

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन (CM Yogi birthday) रविवार को मनाया जा रहा है। सीएम योगी के जन्मदिन पर पीएम मोदी,अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित तमाम बीजेपी व विपक्षी नेताओं ने बनाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा- “यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन (CM Yogi birthday) की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

ये भी पढ़ें..Cyber Crime: चैटिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मुख्यमंत्री पूरी ताकत और रणनीति से नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में लगे हैं। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वह समर्पित भाव से अथक परिश्रम कर रहे हैं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तर प्रदेश को गुंडाराज और माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है, उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। मैं उनके लंबे जीवन की कामना करती हूं।” मुख्यमंत्री का जन्मदिन अयोध्या के राम कथा पार्क में मनाया जाएगा। इस मौके पर 5,100 किलोग्राम का केक काटा जाएगा। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में पांच लाख लोगों की भीड़ शामिल होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)