प्रदेश मध्य प्रदेश

राज्य के 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का आज अनावरण करेंगे सीएम

shivraj-singh-chouhan भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) आज दोपहर 12 बजे भोपाल में मंत्रालय वल्लभ भवन परिसर के सेंट्रल लॉन (विष्टा एरिया) में प्रदेश के 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने बताया कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में विभिन्न कालखंडों में मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्वों की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए सभी 14 पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा (कांस्य) लगाई गई। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 1 करोड़ 3 लाख 56 हजार रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति 13 जुलाई 2020 को दी गयी थी। राजधानी प्रमंडल एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य 31 मार्च 2023 को पूरा कर लिया गया है। ये भी पढ़ें..Rozgar Mela: PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति... समय-समय पर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों द्वारा आवश्यक निरीक्षण और आंशिक सुधार के बाद सभी कांस्य मॉडलों को अंतिम रूप दिया गया। दिवंगत 14 पूर्व मुख्यमंत्रियों में स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल, स्वर्गीय भगवंत राव मंडलोई, स्वर्गीय कैलाश नाथ काटजू, स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद मिश्र, स्वर्गीय गोविन्द नारायण सिंह, स्वर्गीय राजा नरेश चन्द्र सिंह, स्वर्गीय श्यामाचरण शुक्ल, स्वर्गीय प्रकाश चन्द्र सेठी, स्वर्गीय कैलाश चन्द्र जोशी, स्वर्गीय वीरेन्द्र कुमार सखलेचा, स्वर्गीय सुन्दरलाल पटवा, स्वर्गीय अर्जुन सिंह, स्वर्गीय मोतीलाल वोरा एवं स्वर्गीय बाबूलाल गौर की कांस्य प्रतिमाएं (अर्धप्रतिमाएं) मंत्रालय प्रांगण में वरिष्ठता अनुक्रम में स्थापित किए गए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)