प्रदेश Featured महाराष्ट्र

सीएम उद्धव ठाकरे की गर्दन की हुई सर्जरी, दो दिन बाद होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की गर्दन में दर्द की समस्या को ठीक करने के लिए सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी की गई। अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. शेखर भोजराज की देखरेख में यह ऑपरेशन किया गया। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने यह जानकारी दी।

राउत ने कहा कि गर्दन में दर्द की समस्या की वजह से सीएम का ऑपरेशन किया गया है। अब मुख्यमंत्री की तबीयत में सुधार है। आगे की जानकारी उनकी देखभाल करने वाली मेडिकल टीम द्वारा प्रदान की जाएगी। जानकारी के अनुसार गर्दन में तकलीफ की वजह से मुख्यमंत्री ठाकरे बुधवार को मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुए। वहां आर्थो सर्जन डॉ. शेखर भोजराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री की मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी की गई थी।

यह भी पढ़ें-DM के बाद लखीमपुर खीरी के एसपी भी बदले, इन IPS...

मुख्यमंत्री की गर्दन का ऑपरेशन किया गया। संजय राऊत ने बताया कि एक अथवा दो दिन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से कोविड महामारी के दौरान, वह गर्दन के दर्द से पीड़ित थे, लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा किया, जिसके परिणामस्वरूप डॉक्टरों ने इसके लिए उचित उपचार की सलाह दी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)