CM सोरेन ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

4

Ranchi: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन (CM Champai Soren) ने बुधवार को राजधानी रांची में बन रहे निर्माणाधीन कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग एवं जुडको के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, निर्माणाधीन फ्लाईओवर  का कार्य हर हाल में निर्धारित समय में पूरा किया जाए।

मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर फ्लाईओवर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण जल्द करने को कहा। उन्होंने कहा कि, फ्लाईओवर की सुविधा आमजनों के लिए है। इसलिए जरूरी है कि, फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिन-रात तेज गति से किया जाए।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कहा- डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा बिहार का विकास

फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने तक ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी नया निर्माण दीर्घकालिक दृष्टि के साथ होना चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। लम्बे अरसे तक राज्य की जनता इस फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, इस निमित्त निर्माण से संबंधित सभी मापदंडों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं। इस मौके पर सीएम सोरेन के साथ कई बड़े अधिकारी मौजूद रहें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)