सीएम शिवराज बोले- जो आइडिया दिमाग में आए उसे जमीन पर उतारें, सरकार आपके साथ है

35

भोपाल: अगर आपके मन में जानने की जिद नहीं होगी तो आप सोचते ही रह जाएंगे। आप जो भी सोचते हैं, उसे धरातल पर उतारने के लिए जिद चाहिए। जो भी विचार मन में आए उसे धरातल पर उतारने का प्रयास करें। मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। जब नवीन विचार आएं तो उन्हें मरने न दें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मनित में आठवें विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहीं।

भोपाल में आठवां अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आज से शुरू हो गया है। यह महोत्सव मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में 24 जनवरी तक चलेगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने किया। इस फेस्टिवल के जरिए प्रदेश भर के साइंस कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई के छात्र-छात्राएं इसमें वर्चुअली जुड़ेंगे। फेस्टिवल में साइंस थ्रू गेम्स एंड टॉयज एक्टिविटी होगी। वहीं, सिंगर कैलाश खेर भी शनिवार को परफॉर्म करेंगे।

यह भी पढ़ें-ईडी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार में TMC नेता कुंतल…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि मैनिट मध्यप्रदेश का गौरव है। मैनिट भारत का गौरव है। भारत की सोच ही वैज्ञानिक है। नवीन और वैज्ञानिक सोच, यह भारत की संस्कृति, मिट्टी और जड़ों में है। भारत हजारों साल पहले से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आगे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने चमत्कार किया है। अगर कोविड की वैक्सीन नहीं होती तो आज आप सबके चेहरे पर मास्क होता। यह प्रधानमंत्री का चमत्कार है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का निर्माण हो रहा है। भारत के निर्माण में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री की सोच पूरी तरह वैज्ञानिक है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)