Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डसीएम मोहन यादव ने कहा- रामलला के दर्शन करना अविस्मरणीय क्षण

सीएम मोहन यादव ने कहा- रामलला के दर्शन करना अविस्मरणीय क्षण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) अपनी पत्नी और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के दर्शन के बाद सोमवार देर रात भोपाल पहुंचे। राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार सेवकों का किया धन्यवाद

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आनंद के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने यात्रा का लाभ उठाया। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह के दर्शन कर जीवन का सबसे अविस्मरणीय क्षण अनुभव हुआ। मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट और उससे जुड़े सभी कार सेवकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने भगवान श्री राम लला के जीवन और गरिमा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन कारसेवकों को भी याद किया जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे सनातन संस्कृति के संस्कारों के कार्यक्रम का यह उत्कृष्ट उदाहरण है।

विश्व के कल्याण की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया था। अयोध्या और मध्य प्रदेश का गहरा रिश्ता है। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि मध्य प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद मिलता रहे और राज्य सरकार जनकल्याण एवं विकास कार्य करती रहे। प्रभु श्री राम दयालु हैं, सब पर दया करते हैं, उनका आशीर्वाद प्रदेश की जनता को अवश्य मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज उन्होंने सपत्निक और सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया और विश्व की समृद्धि और कल्याण की कामना की।

यह भी पढ़ेंः-रूस नहीं चाहता युद्ध विराम ! यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से किया इनकार

सोमवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य परिवार सहित विशेष विमान से अयोध्या धाम पहुंचे और भगवान रामलला के दर्शन किये। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने भगवान राम के सामने माथा टेका। भगवान रामलला के मंदिर में सीएम ने पूरी कैबिनेट के साथ राम धुन ‘श्री राम, जय राम जय जय राम’ भी गाया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें