spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशसीएम मनोहर लाल बोले- दीनदयाल उपाध्याय वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक

सीएम मनोहर लाल बोले- दीनदयाल उपाध्याय वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान देशभक्त, उच्चकोटि के चिंतक, शिक्षाविद्, वक्ता व साहित्यकार थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन हम सबके लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए हम प्रदेश में अंत्योदय को साकार करने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-प्रियंका गांधी ने संगम जाकर लगायी डुबकी, आनंद भवन पहुंच हुईं भाव-विभोर

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार करना है। हम उसे घर द्वार पर ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा के महानिदेशक अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. भूपेश्वर दयाल व अन्य अधिकारियों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें