प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

राम वन पथ गमन पर्यटन परिपथ में 3.58 करोड़ से होंगे कार्य, सीएम ने किया लोकापर्ण

cm-baghel-on-ram-van-gaman-path-tourism-circuit-works-inauguration रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने मंगलवार को रायपुर जिले के चम्पारण स्थित चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ (Ram Van Gaman Tourism Circuit) के तहत किये गये निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंपेश्वर महादेव के दर्शन किए और 3.58 करोड़ की लागत से भगवान श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तंभ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण व्याख्या केंद्र, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केंद्र, गजिबो, लैंडस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग, सार्वजनिक शौचालयों और विभिन्न बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। चंपारण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि, आप सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन सर्किट (Ram Van Gaman Tourism Circuit) का निर्माण कार्य चल रहा है, इसकी शुरुआत शिवरीनारायण के बाद तीसरे राजीव लोचन मंदिर चंदखुरी से हुई और अब चंपारण में भी हो रही है. राम की भव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ है, यहां चंपेश्वर महादेव विराजमान हैं और आज मुझे उनकी पूजा करने का भी अवसर मिला।

रामायण महोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

उद्घाटन कार्यक्रम चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया तथा रामायण महोत्सव का आयोजन शासकीय विद्यालय ग्राम डगनिया चंपारण में किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये, जिसमें जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानस मण्डली द्वारा हनुमान चालीसा, प्रभंजय चतुर्वेदी भिलाई एवं शनमुख प्रिया मुम्बई द्वारा राम भजन प्रस्तुत किया गया। cm-baghel-on-ram-van-gaman-path-tourism-circuit-works-inauguration ये भी पढ़ें..चुनाव से पहले सीएम भूपेश ने उठाया OBC आरक्षण का मुद्दा, PM को लिखा...

नो प्राॅफिट नो लाॅस पर होगा कैफेटेरिया का संचालन 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कैफेटेरिया का संचालन चंपेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा बिना हानि, लाभ के आधार पर किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर भगवान राम छत्तीसगढ़ के जिस पथ से होकर गुजरे थे, उसे राम वन गमन पथ (Ram Van Gaman Tourism Circuit) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधायक धनेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत राम सुंदर दास और राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंद कुमार साय उपस्थित थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)