Thursday, June 13, 2024
spot_img
Homeप्रदेशMumbai: घरों व पंडालों में पधारे गणपति, सीएम शिंदे ने परिवार संग...

Mumbai: घरों व पंडालों में पधारे गणपति, सीएम शिंदे ने परिवार संग की पूजा

मुंबई: मंगलवार को मुंबई महानगर के 2,729 सार्वजनिक गणेशोत्सव पंडालों (Ganeshotsav in Mumbai) में भगवान गणेश विराजमान हो गए, साथ ही लाखों लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना की है। इस तरह पूरा मुंबई शहर भगवान गणेश की भक्ति में डूब गया है और पूरा महाराष्ट्र गणेशमय हो गया है।

cm-eknath-shinde-ganpati-puja

मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पर गणपति की स्थापना की। शिंदे परिवार समेत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्षा बंगले में भगवान गणेश की पूजा की है। मुख्यमंत्री ने मुंबई समेत पूरे राज्य के लोगों को गणपति उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। इसी तरह मुंबई में भी सभी पार्टी नेताओं ने अपने आवास पर भगवान गणेश की स्थापना की है।

ये भी पढ़ें..Ganesh Chaturthi: बाॅलीवुड में गणेशोत्सव की धूम, इन सितारों के घर…

मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

मुंबई शहर में गणेशोत्सव (Ganeshotsav in Mumbai) के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए मुंबई में 11,726 कांस्टेबल, 2,024 पुलिस अधिकारी और 15 डिप्टी कमिश्नर तैनात किए गए हैं। गणेशोत्सव (Ganeshotsav in Mumbai) के दौरान महानगर में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने कई कदम उठाए हैं, जिसमें भारी वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है। आज से 29 सितंबर तक सभी प्रकार के भारी वाहनों को आधी रात से सुबह 7 बजे तक परिचालन की अनुमति दी गई है।

पंडालों में चंद्रयान-3 से लेकर राम मंदिर की प्रतिकृति

गणेशोत्सव पंडालों (Ganeshotsav in Mumbai) में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से लेकर अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति तक आकर्षक सजावट की गई है। मुंबई के लालबाग के राजा, अंधेरी के राजा आदि प्रसिद्ध गणेशोत्सव मंडलों में भगवान गणेश के दर्शन पाने के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई है। इन मंडलों के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान आदि की व्यवस्था भी की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

सम्बंधित खबरें