MP: CM मोहन यादव ने सरोजिनी नायडू और ‘नंदू भैया’ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

0
3

भोपाल: ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ के नाम से जानी जाने वाली सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) और मप्र भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ‘नंदू भैया’ की पुण्यतिथि के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा पहली महिला राज्यपाल, स्वतंत्रता सेनानी एवं कवयित्री ‘भारत कोकिला’सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित आपका जीवन महिला सशक्तिकरण की अद्भुत प्रेरणा है। आपने अपने संकल्पों को सिद्ध कर नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित किया।

ये भी पढ़ें: Bihar: विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सस्ती हुई बिजली, जानें नई दरें

नंद कुमार सिंह चौहान को दी श्रद्धांजलि 

एक अन्य पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नंद कुमार सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए लिखा कि, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद, श्रद्धेय नंद कुमार सिंह चौहान ‘नंदू भैया’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नंद कुमार सिंह चौहान ने लोककल्याण और प्रदेश के विकास के साथ आपने संगठन को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया। आपका समर्पण सदैव हमें प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)