देश Featured

Chhattisgarh: CM भूपेश हिमाचल में मदद को देंगे 11 करोड़, बोले- विपदा में सब साथ

cm-bhupesh-baghel-gave-11-crore-to-himachal रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से पीड़ित लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचलवासियों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ खड़ा है। हम सभी सामूहिक एकजुटता के साथ इस आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए काम करेंगे। ये भी पढ़ें..HP: आज सिरमौर जिले का दौरा करेंगे CM सुक्खू, राहत कार्यों का लेंगे जायजा गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन ने हिमाचल में मानसून सीजन में सरकारी विभागों को 7482 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में 10 हजार करोड़ के नुकसान की बात कही है. मानसून सीजन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 327 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 125 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में हुई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)