‘यह सीधा तानाशाही है’, संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले CM भूपेश बघेल

0
35

bhupesh-baghel-said-on-chhattisgarh-model

रायपुर: ईडी द्वारा AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गुरुवार को बयान देते हुए कहा कि “जब से एनडीए की सरकार आई है तभी से विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने की कोशिश की जा रही है। प्रजातंत्र में विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी विपक्षियों को जेल में ठूसने की बात हो रही है। यह सीधा-सीधा तानाशाही है, लेकिन देश प्रजातांत्रिक है, जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं और अति का भी अंत होता है।”

उल्लेखनीय है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ही आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरे सबसे बड़े नेता हैं। संजय सिंह आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य होने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश-बिहार में पार्टी की कमान उनके पास ही है। भूपेश (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन में आम आदमी पार्टी का चेहरा और तालमेल रखने की जिम्मेदारी भी उनके पास ही है। विपक्ष को दबाने की भरपूर कोशिश हो रही है, लेकिन विपक्ष इससे घबराने वाला नहीं है। एक दिन अति का अंत अवश्य होगा।

ये भी पढ़ें..Sanjay Singh Arrested: मुंबई में ‘आप’ कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में

AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली-पुणे-मुंबई में AAP कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सूत्रों की मानें तो संजय सिंह को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)