सीएम भजनलाल ने टेका माँ ललिता दरबार में टेका माथा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

0
3

सीतापुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal) शुक्रवार को नैमिषारण्य पहुंचे। उन्होंने मां ललिता के दरबार में माथा टेका और चक्रतीर्थ की पूजा की। ललिता मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम भजन लाल शर्मा को पूजा करायी। उन्होंने शहर के एनके पैलेस में लोकसभा कलस्टर प्रवास बैठक में मौजूद पांचों लोकसभा क्षेत्रों के संयोजकों, संगठन पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक की।

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के मंत्र दिये। उन्होंने बूथ को मजबूत करने और हर कार्यकर्ता को काम पर लगाने की बात कही। उन्होंने चुनावी जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सभी को जनता के बीच जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करनी है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। हमारे पूर्वजों के संघर्ष से हमें आजादी मिली और आजादी के बाद जनसंघ से लेकर भाजपा बनी जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल का बलिदान हुआ, सब कुछ हुआ लेकिन हम अपने विचारों से नहीं डिगे, हमारा विचार सही था, काम सही था सही था, कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते हैं। जनता के बीच जाते-जाते बाकी पार्टियों की संवेदनाएं खत्म हो गयी हैं।

नैमिषारण्य में गहरी आस्था

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की जनता का नेताओं और राजनीति से भरोसा उठ गया था। मोदी जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं और हम 2014 से लगातार सभी चुनाव जीत रहे हैं। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि हर बूथ का डिजाइन ऐसा होना चाहिए कि कोई वहां बीजेपी के अलावा अन्य पार्टियों के वोटर भी देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-बस स्टेशन के निर्माण में मिली खामियां, डीएम ने लगाई फटकार

शाम को खैराबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नैमिष तपोभूमि सनातन धर्म की आध्यात्मिक विरासत का सबसे पवित्र स्थान है। राजस्थान के लोगों की नैमिषारण्य में गहरी आस्था है। हर वर्ष राजस्थान राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैमिष तीर्थ पर आते हैं। सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि हमारी इच्छा है कि नैमिषारण्य में राजस्थान का एक सरकारी भवन बने ताकि इस तीर्थ पर आने वाले हमारे प्रांत के लोगों को भी तीर्थ यात्रियों का सानिध्य मिल सके।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)