Featured राजस्थान

राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- गहलोत

गहलोत

अलवरः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में यह यात्रा 6 जिलों से होकर निकली है। सोलह दिन की यात्रा में अलवर में आज अंतिम दिन है। इसके बाद यात्रा बुधवार सुबह हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। लोग बड़े उत्साह के साथ यात्रा से जुड़ रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य देश लोग फैली नफरत को महोब्बत में बदलना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा आम जन आमजन परिवेदना सुनी गई है साथ ही सुझाव लिए गए हैं। उन सभी सुझाव पर सरकार जल्द ही कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें..Nagpur: विधान भवन में बच्चों के लिए बना नया कक्ष, MLA सरोज अहिरे ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को अलवर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि हरियाणा के बाद दिल्ली पहुंचने पर यात्रा 9 दिन विश्राम करेगी। इस दौरान जो लोग अनेक जगह से आए हुए हैं। वह अपने घर होकर वापस लौट कर आ जाएंगे। 70 कंटेनर जो इस यात्रा में लगे हैं उनका भी मेंटेनेंस का कार्य होना है। इसके बाद यात्रा पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी।

हरियाणा में जय जवान दिवस पूर्व सैनिकों के साथ बुधवार को मनाया जाएगा, जबकि 23 दिसंबर को किसान दिवस किसानों के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में निकली भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्थाओं पर वह राजस्थान को 10 में से 10 नंबर देते हैं। इस अवसर पर राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पवन खेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रामगढ़ विधायक साफिया खान सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)