Ayodhya, अयोध्याः आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (bhagwant mann) ने सोमवार को अपने परिवार के साथ श्रीराम मंदिर (ram mandir) में रामलला के दर्शन किये। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मंदिर में मौजूद रहे।
रामलला के दर्शन कर मुझे बहुत शांति मिली-केजरीवाल
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला और भगवान राम के दर्शन कर मुझे बहुत शांति मिली, बहुत अच्छा लगा, इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। हमने ईश्वर से देश और सभी के सुख, शांति और स्वास्थ्य की प्रार्थना की है।’उन्होंने कहा कि यह पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। अयोध्या में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हो गया है। प्रतिदिन लाखों रामभक्त दर्शन-पूजन के लिए आ रहे हैं, आस्था देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।
सीएम मान बोले- धार्मिक आस्था वाला देश है भारत
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने परिवार के साथ भगवान राम के दर्शन किये। मैं बहुत दिनों से आना चाहता था। भारत एक धार्मिक आस्था वाला देश है, यहां जब भी कोई पर्व या त्योहार मनाया जाता है तो हम मिल-जुलकर मनाते हैं।
माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुँचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवंत जी एवं उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए एवं देश की तरक़्क़ी के साथ समस्त मानवता के… pic.twitter.com/P6L8StiSOv
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 12, 2024
ये भी पढ़ें..MP में कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक समेत कई नेता BJP में शामिल
उन्होंने कहा कि अपने पूरे परिवार के साथ देश की प्रगति और समग्र समृद्धि, सुख, शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना की है। भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग हैं, फल-फूलों की अपनी खुशबू है, अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा। दरअसल दोनों मुख्यमंत्री दिल्ली से चार्टर्ड विमान से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे और प्रोटोकॉल के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच श्री राम लला की पूजा की।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)