Chamba Cloudburst: सलूणी में बादल फटा, बाढ़ में बह गई बाइक और कार

0
35

cloudburst-himachal

Chamba Cloudburst: शिमलाः हिमाचल के चंबा में भारी बारिश हो रही है। बुधवार को सलूणी में अचानक बादल फटने (Chamba Cloudburst) से बाढ़ आ गया और सलूणी काॅलेज के पास एक कार और बाइक भी नाले में बह गए। कहा जा रहा है कि सरोल हाता के कई घरों में भी पानी घुस गया है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन में आपदाएं थम नहीं रही हैं। प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। कुल्लू के बाद अब बुधवार को चंबा (Chamba Cloudburst) में बादल फट गया, जिससे सलूणी उपमंडल में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। बादल फटने से कई लोग प्रभावित हुए। लोगों की मदद को प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश

आईएमडी ने बुधवार को चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे नाले ऊफान पर हैं।

ये भी पढ़ें..Shimla: सड़क टूटने से 800 फीट नीचे नाले में गिरी कार, तीन की मौत

ब्यास नदी में फंसे 55 लोगों को बचाया गया

कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के घंडारा और म्याणी में ब्यास नदी में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से करीब नौ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घंडारा व म्याणी में 55 लोगों के फंसे होने की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को मिली थी। करीब 9 बजे स्थानीय स्तर पर एसडीएम, डीएसपी की देखरेख में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और NDRF को भी सूचना दी गयी। NDRF ने रात करीब 10:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था और ये रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 5 बजे तक चला जिसमें सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)