Saturday, April 12, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशsangla cloudburst: कामरू गांव में बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई...

sangla cloudburst: कामरू गांव में बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, कई गाड़ियां बहीं

sangla-cloudburst-flood

sangla cloudburst: शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान बादल फटने से लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जनजातीय जिले किन्नौर की सांगला घाटी के कामरू गांव में (sangla cloudburst) बादल फटने के बाद तुंगतुंग नाले में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी।

गुरुवार सुबह करीब छह बजे तुंगतुंग नाले ने उग्र नदी का रूप ले लिया। नाले का रुख कमरू गांव की ओर बदल गया। इस नाले में आए उफान के कारण कई गाड़ियां तेज बहाव में बह गईं। इसके अलावा लोगों के खेत और बगीचे भी नष्ट हो गये। अचानक आई बाढ़ के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। कामरू गांव के लोगों के घर भी सुरक्षित हैं।

नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत कार्य किया जा रहा है। मौके पर मौजूद सांगला के तहसीलदार हरदयाल सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। उफनते नाले का रुख कामरू गांव की ओर मोड़ने से नुकसान हुआ है। अचानक आई बाढ़ में करीब 15 से 20 गाड़ियां बह गई हैं। इसके अलावा खेतों और बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है और इसका आकलन किया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें..Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पांच जिलों मंडी, कुल्लू, चंबा, शिमला और सिरमौर में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक राज्य में भूस्खलन के कारण पांच राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 686 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा 1138 बिजली ट्रांसफार्मर और 315 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं।

अब तक चार हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

राज्य में 24 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और तब से बारिश संबंधी विभिन्न घटनाओं में 130 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 38 लोगों की जान भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने से हुई है। इसके अलावा विभिन्न हादसों में 12 लोग लापता हैं, जबकि 153 लोग घायल हैं। मानसून के मौसम के दौरान, 572 घर नष्ट हो गए जबकि 4703 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। 148 दुकानें और 1286 पशुशालाएँ भी नष्ट हो गईं। मानसून सीजन में अब तक चार हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें