Featured दुनिया

यूक्रेन की सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष तेज, गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत

मास्कोः यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है। यूक्रेन की सेना और रूस समर्थित विद्रोहियों के बीच पूर्वी यूक्रेन में रविवार को संघर्ष तेज हो गया है। वहीं रूस सेना विद्रोहियों को पासपोर्ट देकर आधिकारिक रूप से अपनी नागरिकता दे रहा है। जानकारी के अनुसार रूस ने अब तक 7 लाख वीजा जारी किए हैं। जबकि अलगाववादियों की गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत हुई है जबकि चार अन्‍य जख्‍मी हो गए हैं। अलगाववादियों की ओर से एक दिन के भीतर सीज फायर तोड़े जाने की 70 घटनाएं रिकार्ड की हैं। अलगाववादी भारी तोपखानों से गोलीबारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..IND vs WI: भारत ने वनडे के बाद टी-20 में भी किया वेस्टइंडीज का सफाया, ICC रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा

विद्रोहियों को पासपोर्ट देकर नागरिक बना रहा रूस

रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेना और विद्रोहियों दोनों तरफ से जारी गोलाबारी में दो सैनिकों के मारे जाने और चार सैनिकों के घायल होने की सूचना है। वहीं विद्रोही नेताओं का दावा है कि यूक्रेनी सेना के हमले में दो नागरिक मारे गए हैं। इन इलाकों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का रूस के सुरक्षित इलाकों में जाना जारी है। रूस सेना विद्रोहियों को पासपोर्ट देकर आधिकारिक रूप से अपनी नागरिकता दे रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने पूर्वी यूक्रेन में छिड़े संघर्ष, बेलारूस और काला सागर में चल रहे युद्धाभ्यास और परमाणु हमले के अभ्यास को रूस के तनाव बढ़ाने वाले कदम कहा है। जिसके जरिए रूस यूक्रेन पर हमले का बहाना गढ़ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाइडन ने जताया था हमले का अंदेशा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस सप्ताह में में रूसी हमले का अंदेशा जताया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने कहा है कि रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा के और करीब आ गए हैं और वे अपने हथियारों के साथ मोर्चेबंदी कर रहे हैं। उनकी तैयारियां हमले से ठीक पहले वाली हैं। यूक्रेन की सेना और रूस समर्थित विद्रोहियों के बीच छिड़े संघर्ष में तीन दिनों में संघर्षविराम उल्लंघन की दो हजार घटनाएं दर्ज की गई हैं। विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके और शेष यूक्रेन के बीच नियुक्त पर्यवेक्षक दल ने ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह बात कही है। पूर्वी यूक्रेन में दोनों के बीच 2014 से लड़ाई छिड़ी हुई है लेकिन ताजा संघर्ष पिछले सात साल में सबसे भीषण है। इस बीच यूक्रेन ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को जाने वाले सात रास्तों पर बने चेकपोस्ट बंद कर दिए हैं। अब दोनों ओर से लोगों का आना-जाना बंद है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)