Sunday, February 23, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़Civil judge Results 2022: सिविल जज की परीक्षा में बेटियों ने लहराया...

Civil judge Results 2022: सिविल जज की परीक्षा में बेटियों ने लहराया परचम, ईशानी ने किया टाॅप

Civil judge Results 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची बीती देर रात जारी कर दी है। परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने टॉप किया है। इसके अलावा टॉप टेन में अर्पिता गुप्ता, मानसी बिष्ट, मुस्कान शर्मा, पारुल साय, हिमांशी सर्राफ़, मिनी ठाकुर, रिद्धि, श्रुति और रिया चक्रवर्ती है।

सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में भर्तियां निकली थी। सिविल जज के लिए परीक्षा जून महीने 2023 में ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए।

ये भी पढ़ें: One Station One Product: अब स्टेशनों पर मिलेंगे हस्तशिल्प उत्पाद, लगे 50 स्टाॅल

प्राप्त अंको के आधार पर इंटरव्यू में कुल पद से तीन गुणा यानी 144 उम्मीदवारों को चिंहित किया गया था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अर्हता अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 152 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।जिसके अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें