सड़कों पर गंदगी, कचरे से पटी नालियां… नगर आयुक्त ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों को लगाई फटकार

111


jhansi

झांसी: मंगलवार को नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने वार्ड नंबर 50 डडियापुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां पाये जाने पर उन्होंने अधिकारियों के पेच कसे। वार्ड नंबर 50 डडियापुरा स्थित मास्टर काॅलोनी,सत्यम कालोनी एवं अन्य आस-पास के क्षेत्रों में जगह-जगह गन्दगी एवं कूड़ा पाया गया। सड़क के दोनों तरफ की नालियां भरी हुई पायी गईं। मास्टर काॅलोनी स्थित बड़ा-छोटा नाला कूड़ा डालकर पाट दिए गये थे। जिसकी तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिये गये।

नगर आयुक्त ने मास्टर काॅलोनी में आखरी छोर पर लक्ष्मीतालाब के पास खाली पड़ी भूमि जानकारी के लिए सम्पत्ति अधिकारी को सर्वे करने के निर्देश दिये। सत्यम काॅलोनी का निरीक्षण के दौरान सड़कें जगह-जगह उखड़ी पायी गई तथा नालियों में शिल्ट पायी गई। क्षेत्रीय नागरिकों के भी शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को तत्काल सम्पूर्ण क्षेत्र की सफाई कराने के निर्देश दिये।

मैनेजर से यूजर चार्ज वसूली की नगर आयुक्त ने मांगी जानकारी –

डोर-टू-डोर संस्था के मैनेजर से उक्त वार्ड के यूजर चार्ज की वसूली की स्थिति की जानकारी चाही गई। उक्त वार्ड नंबर 50 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम यूजर चार्ज वसूला जा रहा है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वार्ड नंबर 50 का डोर-टू-डोर कूड़ा एजेन्सी का माह फरवरी 2023 के बिल से 15 दिवस की कटौती करने के निर्देश दिये गये।

निर्देश के बाद भी सफाई व्यवस्था न होने पर रोका वेतन –

नगर आयुक्त ने पूर्व में सफाई व्यवस्था में सुधार लाये जाने के लिए निर्देशों के बाबजूद भी सफाई कार्य में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ। इस पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा क्षेत्रीय जोनल सेनेटरी आफिसर राजेन्द्र कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक स्नेहलता एवं क्षेत्रीय हवलदार का माह फरवरी 2023 का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने का निर्देश दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)