छत्तीसगढ़

Christmas 2023: क्रिसमस की तैयारी में जुटे लोग, चर्च व घरों में होने लगी सजावट

Christmas 2023, धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी में ईसाई समाज ने क्रिसमस की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। चर्च की सजावट व रंगरोगन का कार्य किया जा चुका है। चर्च की आकर्षक लाईटिंग की गई है। शहर के पुराने चर्चों में से एक मेनोनाईट चर्च में क्रिसमस पर विविध कार्यक्रम होंगे। ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ लोग अपने घरों को भी सजाने -संवारने लगे हैं।

चर्चों में सजावट का काम अंतिम चरण में 

क्रिसमस रैली के बाद सजावट का काम तेजी से चल रहा है। प्रत्येक रविवार को विभिन्न चर्चों में प्रभु यीशु का संदेश देने वाली आराधना सभाएं व सभाएं शुरू हो गई हैं। आज 24 दिसंबर की रात चर्चों में बड़ा आयोजन होगा। 25 तारीख की सुबह लोग प्रार्थना के लिए जुटेंगे। त्योहार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने के लिए चर्चों में रंग-रोगन का काम अंतिम चरण में है। क्रिसमस पर कैरोल सिंगिंग खास होती है। इसे देखते हुए युवा बैंजो, गिटार, सिंथेसाइजर, ड्रम और अन्य वाद्ययंत्रों के साथ आए हैं और प्रार्थना और भक्ति गीतों की रिहर्सल में लगे हुए हैं। ये भी पढ़ें..Christmas Cake Recipes : क्रिसमस पर सिर्फ 3 चीजों से बनाएं आइसक्रीम केक, दोगुनी हो जाएंगी खुशियां

बाजारों में उमड़ी भीड़

इस समुदाय के लोग क्रिसमस की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं। सजावटी वस्तुओं से लेकर पोशाकों तक, छोटी से लेकर बड़ी गृहिणियां उस दिन घर में बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए सामग्री खरीदने में व्यस्त हैं। इस दिन शहर के मेनोनाइट चर्च में विशेष पूजा होगी। इसी तरह सेंट मैरी कैथोलिक चर्च रुद्री रोड, कैथोलिक चर्च सिविल लाइन समेत अन्य चर्चों में भी क्रिसमस पर्व की चहल-पहल शुरू हो गई है। मेनोनाइट चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक झांकी इस बार भी खास होगी। प्रभु यीशु के बाल स्वरूप के साथ जन्म के प्रतीक स्थल की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र होगी। संप्रदाय के युवा चर्च में प्रभु की याद में रात्रि जागरण और प्रार्थना सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)