Healthy breakfast: फिट रहने के लिए चुने इन हेल्दी ब्रेकफास्ट को, कभी नही बढ़ेगा वजन

35

नई दिल्ली : शरीर को स्वस्थ्य बनानें के लिए हेल्दी खाने का चयन करना बहुत जरूरी है। अगर आप वजन कम करने की सोंच रहे है तो दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy breakfast) से करें जिसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। एक रिसर्च में सामने आया कि, आज के समय में लाखों लोग असंतुलित खाने की वजह से गंभीर बिमारियों का शिकार हो रहे हैं। बेहद जरुरी है  कि, आप दिन की शुरुआत हेल्दी खाने से ही करें इससे आपका पूरा दिन एनरजेटिक रहता है।

ब्रेकफास्ट में शामिल करें इन चीजों को   

दलिया

फाइबर की पर्याप्त मात्रा से भरपूर दलिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। दलिया एक बेहद पॉपुलर हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट है जिसे आप नमकीन या मीठे रूप में खा सकते हैं। दलिया अपने हेल्दी गुणों के कारण कंपलीट मील मानी जाती है।

मूंग दाल चीला

रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच लंबा समय होता है। बेहद जरूरी है कि, आप सुबह नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर हेल्दी आपशन्स् का चयन करें। मूंग दाल का चीला भी एक हेल्दी और पौष्टिक ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप चने की दाल का बेसन के साथ दूसरी दालों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पोहा

पोहा एक बेहद हल्का और स्वाद से भरपूर नाश्ता है। ये बनाने में जितना आसान होता है, उनता ही हेल्दी माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाये जाते है। आप इस और हेल्दी बनाने के लिए कम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें अनार और फल सब्जियों का भी इस्तेमाल कर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं। ये दिन की शुरुआत करने के लिए बेस्ट ऑपशन माना जाता है।

इडली  

दक्षिण भारत की मशहूर इडली को ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ये एक हल्का और बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है जिसको आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं।

ये भी पढ़े…Skin Care: घर पर ही करना चाहते है फेशियल, तो फॉलो करें ये टिप्स 

स्प्राउट्स

भीगे हुए अनाज यानी स्प्राउट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व पोषक तत्व होते है। जिनसे शरीर तंदरुस्त रहता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)