खेल Featured

चिराग-सात्विक ने रचा इतिहास, दुनिया की नंबर वन जोड़ी को हराकर जीता Korea Open का खिताब

Chirag-Shetty- Satwiksairaj-Rankireddy- Korea-Open Korea Open 2023: चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने कोरिया ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइल में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के सामने दुनिया की नंबर वन इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांटो की चुनौती थी। फाइनल के पहले सेट में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी 17-21 से हार गए थे। लेकिन बाद जबरदस्त वापसी करते हुए इंडोनेशिया की नंबर वन जोड़ी को 17-21, 21-13, 21-14 से हराकर मेन्स डबल में कोरिया ओपन सुपर 500 बैटमिंटन का खिताबी मुकाबला जीत लिया।

सात्विक-चिराग के करियर का यह तीसरा बड़ा खिताब 

बता दें कि सात्विक और चिराग के करियर का अब तक का तीसरा सुपर 500 खिताब है। इससे पहले इस जोड़ी ने थाईलैंड ओपन 2019 और इंडिया ओपन 2022 जीता था। जबकि 2023 (Korea Open 2023) में उनका तीसरा BWF विश्व टूर खिताब है, इससे पहले उन्होंने इस साल की शुरुआत में स्विस ओपन 2023 (सुपर 300) और इंडोनेशिया ओपन 2023 (सुपर 1000) जीता था। भारत की इस जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में चीन के लियांग वी केंग-वांग चांग को हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की । ये भी पढ़ें..WI vs IND: सिराज के पंजे में फंसी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी हुई धराशाई, दूसरी पारी रोहित ने जड़ा शानदार अर्थशतक

सात्विक-चिराग की जोड़ी अब तक कई खिताब जीते

सात्विक और चिराग की चीनी जोड़ी पर यह पहली जीत थी। इससे पहले दो बार भारतीय जोड़ी को चीनी जोड़ी के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस साल चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी पहले ही इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 का खिताब जीत चुकी है। सात्विक और चिराग ने अपनी जोड़ी के बाद से कई खिताब जीते हैं। दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा भारतीय जोड़ी ने थॉमस कप में भी गोल्ड मेडल जीता था। विश्व चैंपियनशिप, सुपर 300 (सैयद मोदी और स्विस ओपन), सुपर 500 (थाईलैंड और इंडिया ओपन), सुपर 750 (फ्रेंच ओपन) और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में कांस्य पदक उनके नाम है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)