Nepal : 6 किलो सोने के साथ गिरफ्तार युवक के पास मिला कुछ ऐसा, मच गया हड़कंप

58
chinese-smugglers-hold

काठमांडूः नेपाल में 6 किलो सोना और 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार चीनी नागरिक के पास से नेपाली नागरिकता का प्रमाण पत्र भी मिला है, जिससे सरकार में हड़कंप मच गया है। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि चीनी नागरिक को नेपाली नागरिकता कैसे मिली?

पुलिस महकमे में हड़कंप

दरअसल, पिछले साल हुए 100 किलो सोने की तस्करी मामले की ताजा जांच के दौरान दो दिन पहले एक और चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके पास से 6 किलो सोना और 50 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। पुलिस ने जब उसके ठिकाने पर छापा मारा तो उसके पास से नेपाली नागरिकता का प्रमाण पत्र भी मिला। फर्जी नागरिकता के सहारे सोने की तस्करी के खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

100 किलो सोना तस्करी से जुड़े हैं तार

सोने की तस्करी की जांच कर रही नेपाल पुलिस की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) के प्रवक्ता हविंद्र बोगती ने बताया कि 100 किलो सोने की तस्करी की जांच के दौरान 37 वर्षीय चीनी नागरिक शेरम ग्याल्मो को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सोनम शेरपा के नाम का नेपाली नागरिकता का प्रमाण पत्र मिला है। बोगती ने बताया कि यह प्रमाण पत्र सिंधुपालचौक जिला प्रशासन कार्यालय से जारी किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-कोई भी हो लोकसभा अध्यक्ष, सदन का बढ़ने वाला है तापमान, कांग्रेस का बयान

उनके अनुसार अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि चीनी नागरिक को नेपाली नागरिकता कैसे मिली। इससे पहले भी 100 किलो सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कुछ अन्य चीनी नागरिकों के पास से नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद किए गए थे, जिसके बाद कुछ सरकारी कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)