Featured जम्मू कश्मीर

कश्मीर घाटी में चिल्लई-कलां का दौर शुरू, 40 दिन तक रहेगा सर्दी का सितम, स्कूल-कॉलेज बंद

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में 40 दिन की भीषण ठंड का मौसम चिल्लई-कलां की शुरूआत हो गई है। चिल्लई-कलां के दूसरे दिन गुरुवार को कश्मीर में पारा लगातार गिर रहा है। कश्मीर घाटी के अधिकांश स्थानों पर इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर घने कोहरे की चपेट में है जिसके चलते गाड़ियां की रफ्तार थम सी गई है। लोगों को अपने-अपने घरों तक पहुंचने के लिए घंटों का समय लग रहा है।

ये भी पढ़ें..कोरोना को लेकर बिहार के अस्पतालों में अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों होगी रैंडम जांच

उधर चिल्लई कलां की शुरुआत होते ही घाटी में उच्च शिक्षा विभाग (एचईडी) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। प्रधान सचिव एचईडी आलोक कुमार द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार कश्मीर और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों के डिग्री कॉलेजों में 27 दिसम्बर से 14 फरवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जम्मू संभाग के समर जोन के डिग्री कॉलेजों में 1 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

snow in Jammu Kashmir

वैसे तो कश्मीर घाटी में दिसम्बर के अंत से मार्च की शुरुआत तक कड़ी सर्दी पड़ती है। लेकिन‘चिल्लई कलां’40 दिन का दौर होता है, जो 29 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कश्मीर में भारी बर्फबारी होती। जिसके कारण नदियां और झीलें पूरी तरह जम जाती हैं। इस समय कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला जाता है। इस दौर में बर्फ से ढके पहाड़, मैदान और सफेद दिखने वाले चिनार के पेड़ पूरे इलाके को एक नई भव्यता से भर देते हैं। फारसी में चिल्लई कलां का मतलब कड़ी सर्दी होता है। इस समय शीत लहर अपने चरम पर पहुंच जाती है। यहां तक कि मशहूर डल झील भी जनवरी के अंत तक ठंड के कारण जम जाती है।

इस बीच सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यहा तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

कोकेरनाग में भी मौसम का सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछली रात के शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बारामूला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। कुपवाड़ा शहर में पारा शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यहा तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

जम्मू में पिछली रात के 6.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में कल रात का तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बटोटे में 1.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और भद्रवाह में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.0 डिग्री सेल्सियस और 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)