रायपुरः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छालीवुड अभिनेता राजेश अवस्थी (Chhollywood actor Rajesh Awasthi) के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता तथा भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। इससे पहले वे छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति और परंपरा के प्रचार-प्रसार में उन्होंने अनुकरणीय योगदान दिया। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राम से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार तथा उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
BJP ने रद्द किए कार्यक्रम
भाजपा नेता राजेश अवस्थी के निधन के कारण भाजपा अब शाम 4 बजे नगरीय निकाय के लिए घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी ने चुनाव के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है।
छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रहे श्री राजेश अवस्थी जी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की…
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 3, 2025
पार्टी ने आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी तय किया था, उसे रद्द कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने घोषणा पत्र में किए गए बदलावों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का विजन पूरी तरह से स्पष्ट है। साव ने कहा है कि शहरों को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने का काम भाजपा के कार्यकाल में ही शुरू हुआ था। पार्टी उस विजन को आगे बढ़ाने का काम करेगी। शहर सुंदर और सुव्यवस्थित होंगे। आज जारी होने वाले घोषणा पत्र में शहरों के विकास का खाका होगा।
यह भी पढ़ेंः-Mumbai Bus Accident : अनियंत्रित होकर पलटी बस , हादसे में एक यात्री की मौत, 30 घायल
हार्ट अटैक से हुआ निधन
उल्लेखनीय है कि छालीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का रविवार रात 11:30 बजे गरियाबंद में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे महज 42 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर महादेव घाट रायपुर श्मशान घाट पर किया जाएगा। राजेश अवस्थी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और पार्टी नेताओं ने दुख जताया है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)