Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़इस राज्य में जल्द दस्तक देगा मानसून, लोगों को तपिश से मिलेगी...

इस राज्य में जल्द दस्तक देगा मानसून, लोगों को तपिश से मिलेगी राहत


रायपुर: राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक परिस्थितियां अनुकूल रही तो सात जून तक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून प्रवेश कर सकता है। इस बार केरल में मानसून के 27 मई तक प्रवेश करने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में जल्दी मानसून प्रवेश करता है तो लोगों को गर्मी की तपिश और लू जैसे स्थिति से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें..आत्मनिर्भरता का शानदार उदाहरण बने ये युद्धपोत, जानिए इनकी खासियत

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका, उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश से उत्तर अंदरूनी तमिलनाडु तक विदर्भ और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा की गति कम होने से दक्षिण से आने वाली नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा की गति बढ़ गई है, जिसके कारण अधिकतम तापमान में आवश्यक रूप से गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार शाम को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें