Sunday, March 23, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh News : असामाजिक तत्वों ने किया 112 की टीम पर पथराव...

Chhattisgarh News : असामाजिक तत्वों ने किया 112 की टीम पर पथराव , बाल-बाल बचे पुलिस कर्मी

Chhattisgarh News : इवेंट पर जा रहे 112 के वाहन पर बीती रात असमाजिक तत्वों ने छुपकर पथराव कर दिया। इस पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं चालक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पथराव करने वाले लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरे में झाड़ियों में छूपने के कारण पुलिस को देखकर मौके से सभी फरार हो गए।

असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर किया पथराव          

बताया जा रहा है कि, देर रात चेक पोस्ट लाल घाट में बालको इवेंट नंबर केआरबी/11 को सूचना मिली कि, बालको चेक पोस्ट लाल घाट आने जाने वाले लोगों का रास्ता रोका जा रहा है। वहीं बीच सड़क पर पत्थर रखकर आने जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है। इस सूचना पर जब 112 की टीम मौके पर पहुंची। तो इस दौरान असामाजिक तत्व झाड़ियों में छुपे हुए थे। जहां 112 के पहुंचते ही उस पर पथराव शुरू कर दिया। वहां पर चालक और एक पुलिस कर्मी ही थे। जहां किसी तरह उन्होंने खुद को पहले बचाया। उसके बाद इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई।

इस बीच सड़क पर रखे बड़े-बड़े पत्थरों को चालक और पुलिसकर्मी जब हटाने गए। तब उन पर भी पथराव किया गया। जहां चालक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। रात के अंधेरे में झाड़ियों में छुपकर अलग-अलग जगह से हो रही थी। पत्थर की वर्षा से राहगीर काफी परेशान थे। वह डरे सहमे हुए थे।

ये भी पढ़ेंः- IPL 2025: KKR के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने ट्रेनिंग कैंप में खेली होली

Chhattisgarh News : पथराव के बाद लोगों में फैली दहशत      

राहगीरों की माने तो रात लगभग 12.40 की घटना है। जहां लोग रास्ते से गुजर रहे थे। पहले तो उन पर पथराव किया गया। जहां किसी तरह बाइक सवार डर के भाग गए। जब सड़क पर पत्थर रखा गया। जिससे आने जाने वाले लोग रुकते थे। इस दौरान आस पास झाड़ियों से लगातार पथराव हो रहा था। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही रुक गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें