Chhattisgarh ने रचा कीर्तिमान, क्रेडा को मिला स्काॅच ऑर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट

0
65

रायपुर (Chhattisgarh): छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार आने के बाद राज्य को लगातार पुरस्कार मिल रहे हैं। हाल ही में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी और अब राज्य ने एक और कीर्तिमान रच दिया है। छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग के अंतर्गत राज्य की नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) को आज प्रभावी संचालन, संधारण एवं रख-रखाव के लिए स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि के लिए क्रेडा के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: Raipur: नगर निगमों की समीक्षा बैठक में सीएम ने दिए निर्देश, जारी किए 215 करोड़

क्रेडा को यह सम्मान उसके सौर ऊर्जा संयंत्रों के कुशल एवं सुदृढ़ संचालन एवं रखरखाव प्रणाली के कारण दिया गया है। क्रेडा द्वारा प्रदेश में दो लाख इक्यासी हजार से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों का प्रभावी रख-रखाव एवं संधारण कर एक वर्ष में औसतन 94 से 95 प्रतिशत तक संयंत्रों की कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जा रही है। स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट क्रेडा की ओर से क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा को ऑनलाइन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्रेडा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)