छत्तीसगढ़ Featured राजनीति

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव का आज होगा 'राजतिलक', शपथ ग्रहण में मोदी-शाह और नड्डा समेत शामिल होंगे तमाम दिग्गज

Vishnudev-sai Chhattisgarh CM, रायपुर : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज नई सरकारों की ताजपोशी हो रही है। एमपी में जहां मोहन यादव सुबह 11.30 बजे सीएम शपथ लेंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय का दोपहर 2 बजे राजतिलक होगा। विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में विजय शर्मा और अरुण साव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

साइंस कॉलेज मैदान में होगा शपथ ग्रहण

साझा की गई जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। आज शाम छत्तीसगढ़ की कमान संभालने जा रहे साय ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रायपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक्स पर यह खुशी साझा की है। उन्होंने राज्य की जनता को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

शपथ ग्रहण में 50,000 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट कर रह गई। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि बीजेपी यह सुनिश्चित करेगी कि बुधवार को विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। ये भी पढ़ें..MP में आज से मोहन ‘राज’, शपथ ग्रहण समारोह PM मोदी भी होंगे शामिल  इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, बीजेपी नेता, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जहां दोपहर 2 बजे विष्णु साय का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग एक हजार पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।

विष्णुदेव कैबिनेट में कौन-कौन नेता होगा शामिल?

गौरतलब है कि विष्णुदेव साय के साथ कैबिनेट साथी भी शपथ लेंगे। हालांकि, पार्टी ने कैबिनेट सदस्यों के नाम जारी नहीं किए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और कवर्धा विधायक विजय शर्मा डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडल के सभी 13 सदस्यों का चयन जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर किया जाएगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)