Chhattisgarh: मुख्यमंत्री ने अपने बाल सखा को देखकर लगाया गले, लोगों से पूछा कुशलक्षेम

13

cm-sai-meets-with-childhood-friend

रायपुर (Chhattisgarh): राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व की सहजता और सरलता साफ नजर आई। मंगलवार को जब मुख्यमंत्री लोगों से मिल रहे थे और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, तभी अचानक उनके बचपन के दोस्त उन्हें बधाई देने के लिए आगे आये। कुनकुरी में अचानक मिलने आए अपने बचपन के सखा को देखकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़े स्नेह से उसे गले लगाया और उसकी शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

कुनकुरी निवासी सुरेश गुप्ता लाइन में लगकर मुख्यमंत्री से मिलने आये थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए दोनों हाथ बढ़ाये, उन्हें देखकर मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता से उन्हें गले लगा लिया। सुरेश गुप्ता ने बताया कि वह मुख्यमंत्री के साथ लोएला हायर सेकेंडरी स्कूल कुनकुरी में पढ़ते थे। सीएम साई शुरू से ही मेधावी छात्र थे। उन्होंने हायर सेकेंडरी की परीक्षा गणित विषय से उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बचपन से ही सरल एवं सौम्य स्वभाव के थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी सहजता और सरलता आज भी देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें-Dhamtari: 22 जनवरी को दीपों से जगमगाएं मंदिर, 16 वार्डों में बंटा शहर

मुख्यमंत्री के साथ खिंचवाई फोटो 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। क्षेत्र के दुलदुला के कई गांवों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने CM साई से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बस उनका हालचाल पूछा, आपको कोई परेशानी तो नहीं हुई, वहां रहने की व्यवस्था है या नहीं? इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए हेमन्ती यादव, आशा, सरोजिनी, कमलावती, संतोषी, अनिता जगत ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी उपस्थित थीं।

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने और उन्हें बधाई देने के लिए आज राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और नागरिक राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ पहुंचे। मुख्यमंत्री बड़ी सहजता से लोगों से मिले और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)