Congress का फ्लाॅप शो साबित होगी भारत जोड़ो न्याय यात्राः भाजपा

120

Chhattisgarh BJP targets Congress: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए इसे हताश कांग्रेस की बेकार राजनीतिक कवायद करार दिया है। उन्होंने कहा कि डर और नफरत की बात कर राहुल गांधी देश में आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि तमाम संसाधन लगाने के बावजूद कांग्रेस अपने ‘राजकुमार’ को स्थापित करने में विफल रही है। देव ने कहा कि राहुल गांधी की पिछली भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस तीन राज्यों में सत्ता से बेदखल हो गई और इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें..Chhattisgarh की सभी लोकसभा सीटें जीतकर केंद्र में मोदी सरकार बनाएगी भाजपाः किरण सिंहदेव

प्रधानमंत्री का मुकाबला करने में सक्षम नहीं कांग्रेस

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अन्याय की पराकाष्ठा करने वाली कांग्रेस अब किस मुंह से न्याय यात्रा के नाम पर बात कर रही है? बीजेपी का मानना है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस का एक और सुपर फ्लॉप शो साबित होगी और कांग्रेस को इससे कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है। मोदी विरोधी एजेंडे पर चलते हुए कांग्रेस अब देश और देश की जनता का विरोध करने लगी है, जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं कर रही है। हमने राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के लगभग चार महीने बाद पिछला लोकसभा चुनाव भी लड़ा और 11 में से 9 सीटें जीतीं। इस बार बीजेपी सभी 11 लोकसभा सीटें जीतेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)