Chhattisgarh की सभी लोकसभा सीटें जीतकर केंद्र में मोदी सरकार बनाएगी भाजपाः किरण सिंहदेव

119

रायपुर (Chhattisgarh): भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार देर शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई।

बीजेपी चुनाव समिति की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। बीजेपी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में वह राज्य की सभी 11 सीटें जीतकर इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत देश की जनता को सशक्त बनाने का काम किया है, जिससे देश की जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता बढ़ी है।

ये भी पढ़ें..Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ पहुंची न्याय यात्रा, 536 किमी की पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि देश में जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री को समर्थन देने के लिए उत्सुक है। इस बार कांग्रेस पार्टी का न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे देश में सफाया होने जा रहा है। किरण सिंहदेव ने कहा कि ओम माथुर, नितिन नबीन ने आगामी लोकसभा के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय शर्मा सचिव पवन साय, मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विधायक. धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल, राम प्रताप सिंह, शालिनी राजपूत, प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, रामू रोहरा, भरत वर्मा मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)