देश Featured

छत्रपति शिवाजी के राज्याभ‍िषेक के 350 साल पूरे, PM मोदी ने कहा ये प्रेरणादायी अवसर

Chhatrapati-Shivaji-Maharaj नई दिल्लीः छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) 350वां राज्याभिषेक महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज 350 साल पहले इसी दिन 16 वर्ष की आयु में स्वराज्य स्थापित करने के उद्देश्य से 'छत्रपति' शिवाजी को महाराज बनाया गया था। इस अवसर पर पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी ने भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा और उनके विचारों का प्रतिबिंब केंद्र सरकार की 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' पहल के विजन में देखा जा सकता है। मोदी ने कहा, हमारे सांस्कृतिक केंद्रों पर हमला कर लोगों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया गया। ऐसे समय में लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक मुश्किल काम था। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने न केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जनता में यह विश्वास भी जगाया कि स्वशासन संभव है। ये भी पढ़ें..मोदी जी बताए 9 साल में ढाई गुना से ज्यादा कैसे बढ़ गया देश का कर्ज ? सीएम गहलोत का केंद्र पर हमला मोदी ने कहा, किसान कल्याण हो, महिला सशक्तिकरण हो, शासन तक आम आदमी की आसान पहुंच हो, उनके कार्य, उनकी शासन प्रणाली और उनकी नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। शिवाजी की प्रेरक प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के समय देश की परिस्थितियों की कल्पना की जा सकती है। सैकड़ों वर्षों की गुलामी और आक्रमणों ने देशवासियों से उनका आत्मविश्वास छीन लिया था। आक्रमणकारियों के शोषण और गरीबी ने समाज को कमजोर बना दिया था। मोदी ने कहा, हमारे सांस्कृतिक केंद्रों पर हमला करके लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की गई। ऐसे समय में लोगों में आत्म विश्वास जगाना एक कठिन कार्य था। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना सिर्फ आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जनमानस में ये विश्वास भी पैदा किया कि स्वयं का राज संभव है। पीएम ने आगे दावा किया, उन्होंने गुलामी की मानसिकता को खत्म कर लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इतिहास में कई ऐसे शासक हुए जो अपनी सैन्य ताकत के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी प्रशासनिक क्षमता कमजोर थी। इसी तरह, ऐसे भी कई शासक हुए जो अपनी बेहतरीन शासन व्यवस्था के लिए जाने गए, लेकिन उनका सैन्य नेतृत्व कमजोर था। हालाँकि, मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व अद्भुत था। उन्होंने स्वराज की भी स्थापना की और सुराज को भी साकार किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)