बिहार Featured टॉप न्यूज़

Aurangabad: छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय फटा सिलेंडर, सात पुलिसकर्मियों समेत 34 से अधिक घायल

पटनाः बिहार में औरंगाबाद (Aurangabad) शहर के नगर थाना इलाके के शाहगंज मोहल्ले में शनिवार तड़के एक घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में सात पुलिसकर्मी सहित करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह धमाका अनिल गोस्वामी के घर पर हुआ। पुलिस के मुताबिक अनिल के घर छठ पूजा की तैयारी हो रही थी। इस दौरान रसोई सिलेंडर से गैस लीक कर गई और आग फैल गई। इस दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

ये भी पढ़ें..Pakistan: 10 वर्षीय हिंदू बच्ची की 80 साल के बुजुर्ग से जबरन कराई शादी

10 की हालत गम्भीर

स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ी। इस हादसे करीब 40 लोग घायल हो गए। इसमें से करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में भर्ती लोगों का उपचार किया गया। इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने मरीज को आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। सदर अस्पताल से 10 घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया।

Aurangabad नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ। छानबीन की जा रही है। गृहस्वामी अनिल गोस्वामी का कहना है कि सिलेंडर में गैस लीकेज से आग लगी है। सिंह ने बताया कि हादसे में सात पुलिसकर्मी भी घायल हैं। घायलों में प्रभात कुमार, आर एन गोस्वामी, अनिल कुमार, राज किशोर, मो नाजिर, मो मेराज, मो बिट्टू, अशगर ,शाहनवाज, सोनू, मोनू, महेंद्र साव, आदित्य राय, सुधांशु कुमार, छोटू आलम, अरबाज, शाबिर, पंकज वर्मा, अभय कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, आदित्य कुमार, अखिलेश कुमार, मो मोज्ज्म, छोटू आलम, प्रीति कुमारी, जगलाल प्रसाद आदि हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)